बड़नगर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक जितेंद्रसिंह पंड्या ने 1 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का किया शुभारंभ

खेड़ावदा और मुण्डत गांव में सड़क व आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, ग्रामीण विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता

विधानसभा के ग्राम खेड़ावदा में 62 लाख, ग्राम मुण्डत में 52 लाख से अधिक की लागत के कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण विधायक जितेन्द्रसिंह पण्ड्या के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किए जा रहे है। इस अवसर पर अंतरसिंह देवड़ा, बालूसिंह पंवार, उमरावसिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अजब सिंह विजयराजसिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button