टैक्स वसूली में तेजी लाने सीएमओ खुद उतरे मैदान में, घर-घर पहुंचकर चलाया अभियान

सुसनेर नगर परिषद ने संपत्ति कर, जलकर और दुकान किराया वसूली के लिए शुरू किया विशेष डोर-टू-डोर अभियान, समय पर टैक्स जमा करने की अपील

नगर परिषद सुसनेर में राजस्व वसूली को गति देने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) हरिओम शर्मा स्वयं मैदान में उतर आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने राजस्व विभाग की टीम के साथ नगर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर संपत्ति कर, जलकर और दुकान किराया की वसूली की।

नगर परिषद द्वारा टैक्स वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। सीएमओ हरिओम शर्मा ने स्वयं विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर करदाताओं से संपर्क किया और बकाया कर समय पर जमा कराने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे प्रतिमाह निर्धारित समय पर सभी प्रकार के करों का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक परेशानी और कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि समय पर टैक्स जमा होने से नगर परिषद को विकास कार्यों को गति देने में भी मदद मिलती है।

अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार सिंह, उपयंत्री अरविंद सिंह बघेल, राजू मेट, सामुदायिक संगठक जगदीश परमार, कमलसिंह ठाकुर, जगदीश जोशी, शाहिद खान, आदित्य त्रिवेदी सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button