दिल्ली: हाई-टेंशन बिजली पोल पर चढ़ा युवक, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बचाया गया
गोपालपुर इलाके में खतरनाक स्थिति, पुलिस और दमकल की सतर्कता से टली अनहोनी

नई दिल्ली: मंगलवार (4 फरवरी) सुबह दिल्ली के वजीराबाद के गोपालपुर इलाके में एक युवक अचानक हाई-टेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरातफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए पुलिस व दमकल को बुलाया।
सुबह लगभग 8:46 बजे सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवक काफी ऊँचाई पर था और चारों ओर बिजली के तार होने के कारण स्थिति बेहद खतरनाक थी। बचाव दल ने हाइड्रोलिक क्रेन और सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर करीब पौने ग्यारह बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
बचाए जाने के बाद युवक को पुलिस थाने ले जाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह मानसिक रूप से परेशान था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


