निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सीवेज पंप हाउस और महाकाल मार्ग की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

मानसून से पहले नगर निगम सतर्क, गऊघाट पंप हाउस, हॉट बाजार और महाकाल मार्ग पर सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने गऊघाट स्थित एमपीएस सीवेज पंप हाउस एवं हॉट बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने हरिफाटक ब्रिज के नीचे लगने वाले हॉट बाजार स्थित नाले की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बारिश को ध्यान में रखते हुए नाले की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निगम आयुक्त ने गऊघाट स्थित एमपीएस सीवेज पंप हाउस का निरीक्षण किया, जहां से सीवर के पानी को पंपिंग कर पाइपलाइन के माध्यम से सदावल स्थित एसटीपी प्लांट तक पहुंचाया जाता है उक्त पानी को ट्रीट करते हुए मछली पालन एवं कृषि कार्य में उपयोग में लाया जाता है।
निगम आयुक्त ने महाकाल मंदिर से गुदरी चौराहा तक सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखते हुए नालियों के ऊपर किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाए जाएं तथा सभी नालियों एवं चौंबरों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button