जलभराव रोकने निगम आयुक्त का पैदल निरीक्षण, कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर जुर्माने की चेतावनी

अभिलाष मिश्रा ने ढाबा रोड, भार्गव सब्जी मार्केट और वार्ड-9 का किया निरीक्षण, नालियों की सफाई और कचरा पृथक्करण पर दिए सख्त निर्देश

बारिश के दौरान संभावित जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम द्वारा वार्डों में नालियों की सफाई एवं अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा निरीक्षण के दौरान ढाबा रोड चौड़ीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 14 स्थित भार्गव सब्जी मार्केट तथा वार्ड क्रमांक 9 का पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने ढाबा रोड से सत्यनारायण मंदिर तक निर्माणाधीन सडक़ का अवलोकन किया तथा संबंधित ठेकेदार को सडक़ की फिनिशिंग एवं लेवल का कार्य निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वार्ड 14 में कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन) कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निगम आयुक्त ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी एवं एजेंसी प्रतिनिधि को जुर्माना कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भार्गव सब्जी मार्केट में निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि नालियों में कचरा डालने वालों के विरुद्ध जुर्माना सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरोगा को निर्देशित किया कि सभी दुकानों के व्यापारियों से गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में संग्रहित करने तथा समुचित कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करे ताकि कचरा संग्रहण वाहन में संग्रहण किया जाए नालियों में कचरा पाए जाने पर नालिया में जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं होने पाए।
निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास, स्वास्थ्य निरीक्षक, संबंधित ठेकेदार एवं कंसल्टेंट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button