2 अगस्त से शुरू होगी 84 महादेव नि:शुल्क दर्शन यात्रा, नानाखेड़ा से निकलेगा भव्य पालकी चल समारोह

30 अगस्त तक चलेगी धार्मिक यात्रा, शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर नि:शुल्क पंजीयन शुरू, आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक।

उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में भगवान शिव के भक्तों के लिए एक बार फिर 84 महादेव नि:शुल्क दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक यात्रा 2 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित होगी। यात्रा का शुभारंभ नानाखेड़ा से भव्य पालकी चल समारोह के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समाजजनों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

आयोजन से जुड़े दीपक बेलानी ने बताया कि यह यात्रा महेश परियानी के मार्गदर्शन में आयोजित होगी। वहीं ललित लुल्ला और शेशांत चंदेरिया को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।

नि:शुल्क पंजीयन की सुविधा

यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर नि:शुल्क पंजीयन फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं। आयोजकों का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस धार्मिक यात्रा से जोड़ना है।

बैठक में हुई व्यवस्थाओं पर चर्चा

बैठक में अरविंद जैन, रमेश गजरानी, प्रीति धानक, महेश गंगवानी, गौरव धाकड़, राजकुमार परसवानी, दीपा वासवानी, ज्योति थानी, हितेश तिवारी, दीपक पांचाल, गौरव पंवार, लोकेश सोनगरा, कमल शाहलानी, अनोखीलाल ऊंधेरी, चंद्रभान सिंह ठाकुर, महेंद्र कटिहार, गोपाल बगरवाल, पारस जैन, विनोद लुल्ला, राजेश लश्करी, खुशी लश्करी और नितिन वासवानी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button