महाकाल लोक में भी चला पल्स पोलियो अभियान, श्रद्धालुओं के बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक
महाकालेश्वर मंदिर परिसर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर बनाई गई विशेष व्यवस्था, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी गई पोलियो की दो बूंद

राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के प्रथम दिवस श्री महाकालेश्वर मंदिर एवं श्री महाकाल महालोक में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाने का अभियान चलाया। मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर परिसर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर विशेष व्यवस्थाएं की, जिससे दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के बच्चों को सहजता से पोलियो की खुराक उपलब्ध कराई जा सके।
अभियान के अंतर्गत त्रिवेणी द्वार, अन्न क्षेत्र, नीलकंठ एवं शंख द्वार सहित विभिन्न स्थानों पर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को दवा पिलाई गई।



