महबूब नगर सांसद डी. के. अरुणा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने किया स्वागत

उज्जैन प्रवास के दौरान ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं सांसद, मंदिर प्रशासन ने किया सम्मान

उज्जैन। तेलंगाना के महबूब नगर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डी. के. अरुणा ने शुक्रवार को उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

दर्शन के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाड़िया ने सांसद डी. के. अरुणा का स्वागत एवं सम्मान किया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

मंदिर दर्शन के बाद सांसद ने महाकाल मंदिर की दिव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे श्रद्धालुओं के लिए एक उत्कृष्ट आध्यात्मिक केंद्र बताया। उनके आगमन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की नियमित दर्शन व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित होती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button