उज्जैन नगर पालिक निगम में आठ एल्डरमैन मनोनीत

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आठ सदस्यों को मिला दायित्व, नगर निगम की कार्यप्रणाली में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

उज्जैन। नगर पालिक निगम उज्जैन में एल्डरमैन पदों पर आठ सदस्यों का मनोनयन किया गया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े आठ व्यक्तियों को नगर निगम में एल्डरमैन के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम में मनोनीत किए गए एल्डरमैनों में मुकेश मालवीय, अशोक देवड़ा, मनीष खंडेलवाल, अरविंद्र उपाध्याय, मुकेश चौधरी, धर्मेंद्र बरूआ, शैलेन्द्र यादव और मधुकर राव शामिल हैं।

एल्डरमैन के रूप में मनोनीत सदस्य नगर निगम की बैठकों में भाग लेकर शहर के विकास, जनहित के मुद्दों और नगर प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं अनुभव साझा करेंगे। इन नियुक्तियों से नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

मनोनयन की घोषणा के बाद संबंधित सदस्यों के समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button