‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में हुआ पौधरोपण, वृक्ष संरक्षण का लिया संकल्प
शुभ संदेश सामाजिक कल्याण समिति ने किया पौधारोपण, वक्ताओं ने कहा— पौधे लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण भी है हर नागरिक की जिम्मेदारी

उज्जैन, निप्र। पर्यावरण संरक्षण और हरित उज्जैन के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से शुभ संदेश सामाजिक कल्याण समिति द्वारा नानाखेड़ा स्थित दीप ज्योति सेवा उद्यान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रत्येक नागरिक से लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सतिंदर कौर सलूजा ने कहा कि केवल पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष का पालक बनकर उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि दीप ज्योति वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. दीपक जैन ने वृक्षों को मानव जीवन का आधार बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआईसी सदस्य दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी ने की। आयोजन का संचालन संयोजिका प्रीति गोयल एवं उनकी टीम ने किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दिलीप गोयल, मुदित गोयल, अविनाश गुप्ता, केके मित्तल, शैलेंद्र चित्रांशी, संजय शिंदे, देवेंद्र पाठक, राम सिंह चौधरी, नैतिक जोशी, भरत बैंडवाल, वीणा मित्तल, संतोष गुप्ता, ममता चित्रांशी और रेखा सक्सेना सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



