पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे ट्रीमैन विष्णु लाम्बा, बिल्व पौधा लेकर करेंगे महाकाल तक दंडवत यात्रा

8 जुलाई को महामृत्युंजय द्वार से श्री महाकालेश्वर मंदिर तक निकलेगी विशेष यात्रा, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगा बढ़ावा

उज्जैन, निप्र। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से देशभर में ‘ट्रीमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से पहचान रखने वाले पर्यावरण प्रेमी विष्णु लाम्बा 8 जुलाई को उज्जैन पहुंचेंगे। वे शहर की सीमा स्थित महामृत्युंजय द्वार से भगवान शिव को अर्पित किए जाने वाले बिल्व पौधे को हाथ में लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर तक दंडवत यात्रा करेंगे।

इस अनूठी यात्रा का उद्देश्य लोगों को प्रकृति संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। यात्रा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने का संदेश दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण का यह अनोखा संगम लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button