खुले में कचरा फेंकने पर धाकड़ धर्मशाला पर नगर निगम की कार्रवाई, लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना
वाल्मीकि धाम क्षेत्र में खुले में कचरा फेंकने का मामला आया सामने, दस्तावेजों के आधार पर हुई पहचान, स्वास्थ्य विभाग ने काटा चालान

नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए खुले में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार विशेष मॉनिटरिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को धाकड़ धर्मशाला द्वारा धर्मशाला का कचरा निगम द्वारा संचालित निर्धारित डोर-टू-डोर वाहन में देने के बजाय वाल्मीकि धाम क्षेत्र में खुले में फेंका जाना पाया गया।
निगम की जांच टीम ने मौके से प्राप्त साक्ष्यों एवं कचरे में मिले दस्तावेजों के आधार पर कचरे के स्रोत की पुष्टि की। इसके बाद धाकड़ धर्मशाला पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए चालानी कार्रवाई की। यह कार्रवाई स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास, स्वास्थ्य निरीक्षक अजय दावरे तथा दरोगा नौशाद और साजिद की टीम द्वारा की गई।



