दतिया उपचुनाव: भाजपा ने आशुतोष तिवारी पर जताया भरोसा, नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, दतिया सीट से आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी; राजेंद्र भारती की अपील भी हाईकोर्ट ने खारिज की

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची में दतिया विधानसभा क्षेत्र से आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। इस फैसले के साथ ही दतिया की राजनीति में नया मोड़ आ गया है।

भाजपा से दतिया विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव प्रत्याशी आशुतोष तिवारी

राजनीतिक हलकों में लंबे समय से यह चर्चा थी कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पार्टी दतिया से मैदान में उतार सकती है। बताया जा रहा था कि उन्होंने अपनी उम्मीदवारी को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी थी और नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। हालांकि अंतिम निर्णय में पार्टी ने आशुतोष तिवारी को मौका देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

इधर, दतिया उपचुनाव से जुड़े एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को भी बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बैंक फ्रॉड मामले में उनकी तीन वर्ष की सजा के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद उनकी सजा बरकरार रहेगी।

भाजपा के इस फैसले और न्यायालय के आदेश के बाद दतिया विधानसभा उपचुनाव का राजनीतिक मुकाबला और अधिक दिलचस्प माना जा रहा है। आने वाले दिनों में दोनों प्रमुख दलों की चुनावी रणनीति पर सभी की नजरें रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button