जनरल इंश्योरेंस वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

मनोज श्रीवास्तव बने प्रदेश अध्यक्ष, उज्जैन के विकास राजपुरोहित को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

उज्जैन, निप्र। जनरल इंश्योरेंस वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (GIWO) की मध्यप्रदेश इकाई के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के बाद नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें भोपाल के मनोज श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष तथा उज्जैन के विकास राजपुरोहित को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव राष्ट्रीय नेतृत्व की देखरेख में आयोजित किए गए। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोर गोपाल घोष, राष्ट्रीय सह सचिव संदीप दत्ता तथा राष्ट्रीय संगठन सचिव के.एन. चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।

नई कार्यकारिणी में अनिश द्विवेदी (भोपाल) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, अजय पाल सिंह को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया। वहीं गोरेलाल यादव, विकास जिंदल, संतोष शर्मा और राजेश जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदीप जैन को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी मनोनयन किया गया।

संगठन पदाधिकारियों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी प्रदेशभर के जनरल इंश्योरेंस कर्मचारियों और सदस्यों के हितों के संरक्षण तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button