फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने महाकाल की भस्म आरती में किए दर्शन

नंदी हॉल में बैठकर आरती में हुए शामिल, बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर मंदिर परिसर में बिताया आध्यात्मिक समय

उज्जैन, 27 जुलाई 2026। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर सोमवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

भंडारकर ने नंदी हॉल में बैठकर श्रद्धापूर्वक भस्म आरती के दर्शन किए। आरती के दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने भगवान महाकाल के समक्ष देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मधुर भंडारकर की महाकाल मंदिर यात्रा की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वे मंदिर परिसर और नंदी हॉल में दिखाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यहां होने वाली भस्म आरती के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कलाकार और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां उज्जैन पहुंचती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button