महाकाल की शाही सवारी से पहले सवारी मार्ग होगा सुरक्षित, जर्जर भवनों को हटाने की तैयारी

कंठाल चौराहे से सतीगेट तक भवनों की होगी स्ट्रक्चरल जांच, ड्रेनेज और मलबा हटाने के कार्य में तेजी के निर्देश

बाबा महाकाल की सवारी मार्ग के मकानों की मजबूती की जांच करवाई जाएगी। मार्ग के गिराऊ मकानों को हटाया जाएगा। ये कार्य बाबा की शाही सवारी से पहले किया जाएगा।
सिंहस्थ के तहत विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण कार्य चल रहे हैं। निर्माण  निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।
कंठाल चौराहा से सतीगेट एवं छत्री चौक तक बाबा महाकाल की शाही सवारी के भ्रमण मार्ग पूर्ण करने के लिए निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि मार्ग में कंठाल चौराहे से सती गेट मकानों की मजबूती का परीक्षण लैब में करवाए। भवन अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखे कि गिराऊ एवं जर्जर अवस्था में निर्माणाधीन भवन को शीघ्र हटाए
निर्माण एजेंसी द्वारा सती गेट से खड़े हनुमान मंदिर तक मलबे को हटाकर प्रीकास्ट ड्रेन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। मार्ग पर जल की निकासी के लिए संबंधित ठेकेदार सीवर मशीन का उपयोग कर निकासी सुनिश्चित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button