केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन बांभनिया ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

महाकाल मंदिर पहुंचीं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री, मंदिर समिति ने किया स्वागत

उज्जैन। भारत सरकार की केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री श्रीमती निमुबेन बांभनिया ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मंदिर में उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

राज्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सत्कार किया गया। मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया और बाबा महाकाल की धार्मिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी भी दी गई।

इस दौरान राज्यमंत्री ने भगवान महाकाल की आराधना कर देश में सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। दर्शन के बाद वे मंदिर परिसर से रवाना हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button