बड़नगर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, नन्हे बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक दो बूंद

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की

 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान  का शुभांरभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार पटेल, डॉ आदित्य माथुर, अनुविभागीय अधिकारी धीरेन्द्र पाराशर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ विजेन्द्र अजनार, विराग मिश्रा, बाबूभाई बोहरा, बहादुर बादशाह, नवीन राठौर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुयश श्रीवास्वत, जिला नोडल अधिकारी डॉ मधुसुदन सिंह राजावत  की उपस्थिति में  सिविल हॉस्पिटल बडऩगर में 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाई गई।
इस अवसर पर सभी अभिभावकों से यह अपील की गई कि 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाये। इस अवसर पर डॉ गुलाम नबी, दिनेशकुमार पंचोली, कन्हैयालाल वर्फा, विजय कटारिया, रूपेश कछावा, सुनिता सनोडिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button