उज्जैन के डॉ. हितेश दिल्लीवाल बने ऑल इंडिया डेंटल सर्जन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय स्तर पर मिली अहम जिम्मेदारी, दंत चिकित्सकों और चिकित्सा जगत में खुशी की लहर

उज्जैन के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. हितेश दिल्लीवाल को देश के प्रतिष्ठित संगठन ऑल इंडिया डेंटल सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) नियुक्त किया गया है। संगठन के केंद्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्ति संबंधी आधिकारिक आदेश जारी किए जाने के बाद चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम.डी. मंजूर ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए डॉ. हितेश दिल्लीवाल को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। संगठन ने उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और दंत चिकित्सा क्षेत्र में किए गए योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी के बाद उज्जैन के दंत चिकित्सकों, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों तथा उनके शुभचिंतकों ने डॉ. दिल्लीवाल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. हितेश दिल्लीवाल की नियुक्ति को उज्जैन के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में संगठन देशभर के दंत चिकित्सकों के हितों, व्यावसायिक विकास और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी रूप से कार्य करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button