ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की शहादत को नमन, अपंग आश्रम में पौधारोपण और सेवा कार्य आयोजित
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी ने शहीदी दिवस पर किया पौधारोपण, आश्रमवासियों को वितरित किए दूध, ब्रेड और फल

देश के महान सपूत ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के 78वें शहीदी दिवस पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी द्वारा अपंग आश्रम में पौधारोपण और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रमवासियों को दूध, ब्रेड और फलों का वितरण किया गया।
संस्था अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने बताया कि यह कार्यक्रम देश के वीर सपूत की स्मृति में आयोजित किया गया। विचार गोष्ठी में समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने ब्रिगेडियर उस्मान का स्मरण करते हुए कहा कि वे देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान योद्धा थे। उनकी योग्यता और बहादुरी देखकर पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना ने उन्हें पाकिस्तानी सेना का प्रमुख बनने का ऑफर दिया था। मातृभूमि को सर्वोच्च मानते हुए उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
कार्यक्रम में रफी शोध संस्थान के डायरेक्टर डॉ. तेज कुमार मालवीय, समाजसेवी सैयद उस्मान हसन, समीर खान, विनीत सोलपंखी, लियाकत खान, हाजी इकबाल हुसैन, इरफान राईन, मोहम्मद फारूक मेव और नासिर मंसूरी ने भी अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर और प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी।



