भाजपा केशव नगर मंडल की कार्यकारी बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर रहा जोर
संगठन विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

उज्जैन, निप्र। भारतीय जनता पार्टी केशव नगर मंडल की कार्यकारी बैठक मंडल अध्यक्ष गजेंद्र खत्री के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की विचारधारा और कार्यशैली को घर-घर तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर नियमित गतिविधियां संचालित करने पर बल दिया गया।
मीडिया प्रभारी नंदन चावड़ा ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया गया।
बैठक में निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल जाटवा तथा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रमिला यादव सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



