महाकाल मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला, भस्म आरती अनुमति हेतु बदले नियम
एक मोबाइल नंबर से बार-बार भस्म आरती अनुमति नहीं मिलेगी, तीन माह बाद ही दोबारा आवेदन संभव; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिजिटल लॉकर व्यवस्था की भी तैयारी
उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती अनुमति के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब एक मोबाइल नंबर का उपयोग तीन माह बाद ही दोबारा अनुमति प्राप्त करने के लिए किया जा सकेगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु डिजिटल लॉकर व्यवस्था शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है