संगीत निशा में गूंजे सदाबहार सुर, मालवांचल के कलाकारों ने बांधा समां
इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, नागदा, तराना और आगर के गायकों ने दी यादगार प्रस्तुतियां, श्रोताओं ने तालियों से किया स्वागत।

उज्जैन। संगीत प्रेमियों के लिए आयोजित ‘संगीत निशा’ कार्यक्रम सुरों और यादगार गीतों से सराबोर रहा। सरगम म्यूजिकल ग्रुप, इंदौर के तत्वावधान में आयोजित इस संगीतमय संध्या में मालवांचल के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने सदाबहार और रोमांटिक गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के संयोजक श्याम जाटवा एवं मुख्य आयोजक सुनीता जाटवा ने बताया कि इस आयोजन में इंदौर, उज्जैन, आगर, तराना, नागदा, रतलाम और देवास के प्रतिभाशाली गायकों ने मंच साझा किया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
अतिथि कलाकार ने भी जीता दिल
कार्यक्रम का संचालन विनोद गोलिया ने किया। वहीं मध्य प्रदेश पुलिस विभाग, इंदौर से जुड़े गायक लोकेश ने अतिथि कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
कई कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू
संगीत संध्या में सुनीता जाटवा, सुभाष स्काई, नंदकिशोर बिसरागी, सुनील उद्दंड, अर्चना सिसोदिया, अर्चना जायसवाल, रजनी नगर, संजय देशपांडे, श्रीकांत अन्वेकर, डॉ. नितिन देशपांडे, सन्नी कोसटी, पिंकी, डॉ. अनिल, बेबी अहाना, पालोड, नीरज वर्मा और अश्लेषा नाइक सहित कई कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया।
उज्जैन की ओर से हिमांगी गडकरी, डॉ. मनोज कुमार सिसोदिया और डॉ. धर्मेंद्र जादौन ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।



