भारत विकास परिषद ने शुरू की पर्यावरण संरक्षण की पहल, उज्जैन में कपड़े के थैले का हुआ विमोचन

प्लास्टिक मुक्त अभियान को मिलेगी नई गति, 500 कपड़े के थैले वितरित कर जनजागरूकता बढ़ाएगा भारत विकास परिषद

भारत विकास परिषद उज्जैन महानगर द्वारा वैश्विक पर्यावरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कपड़े के थैले का समारोहपूर्वकविमोचन किया गया।
उज्जैन महानगर समन्वयक डॉ. ईश्वर सिंह सिसोदिया और सह समन्वयक डॉ. राजेश पंड्या ने बताया कि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य में, उज्जैन महानगर की सभी 9 शाखाओं, देवास, आगर मालवा, शाजापुर की शाखाओं के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि श्री शर्मा द्वारा कपड़े के थैले का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि रीजनल संरक्षक संजय अग्रवाल, संगठन सचिव सुनील लवंगिकर, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव अनूप अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल, प्रांतीय महासचिव विनोद काला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष चिराग शाह थे। प्लास्टिक की थैली का प्रयोग बंद करते हुए कपड़े के थैले का उपयोग करने का संदेश देने के लिए उज्जैन महानगर द्वारा रोजमर्रा के कार्य में उपयोग हेतु 500 कपड़े के थैलों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन पूजा चित्तौड़ा और आरती जादौन ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button