ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

होमगार्ड विभाग में पदस्थ एक जवान की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद विभाग में शोक का माहौल है। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

होमगार्ड प्लाटून कमांडेंट पुष्पेंद्र त्यागी के अनुसार, होमगार्ड सैनिक छगनलाल, पिता शोभा, निवासी ग्राम कनासिया, तहसील तराना, होमगार्ड लाइन परिसर उज्जैन में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया था। साथी कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। जवान के निधन की खबर मिलते ही होमगार्ड विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button