अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने किए श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन

ग्लोबल साउथ यंग डिप्लोमेट्स फोरम के 43 सदस्य उज्जैन पहुंचे, मंदिर प्रशासन ने किया स्वागत

उज्जैन, नप्र। उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह 43 सदस्यीय दल सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान, भारत सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल साउथ यंग डिप्लोमेट्स फोरम के तहत उज्जैन पहुंचा था।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक महत्व और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया गया। साथ ही, श्रद्धालुओं के लिए संचालित दर्शन व्यवस्था और प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

विदेशी प्रतिनिधियों ने मंदिर की भव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना की तथा उज्जैन की सांस्कृतिक विरासत में विशेष रुचि दिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button