मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना की माताजी गंगादेवी मकवाना का निधन

86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, उज्जैन में अंतिम यात्रा में पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

उज्जैन। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना की माताजी गंगादेवी मकवाना का सोमवार सुबह 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस एवं प्रशासनिक महकमे के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। डीजीपी कैलाश मकवाना का पैतृक निवास उज्जैन की राजस्व कॉलोनी में स्थित है।

गंगादेवी मकवाना के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी डीजीपी के निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

दोपहर में निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख अधिकारियों में संभागायुक्त आशीष सिंह ,एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन,कलेक्टर रौशन कुमार सिंह , एसपी प्रदीप शर्मा,  तथा नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

गंगादेवी मकवाना के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button