संयुक्त आयुक्त ने विभागीय समीक्षा बैठक में दिए लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश
उज्जैन में संयुक्त आयुक्त विकास राजेंद्र कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूर्ण करने और स्कूलों के आवश्यक कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।




