उज्जैन में डबल मर्डर से सनसनी,करणी सेना से जुड़े दो लोगों की मौत

पद और वर्चस्व को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदला, पुलिस ने जांच शुरू की

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के कनीपुरा रोड पर बुधवार देर रात हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। लक्की दरबार ढाबे पर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल दरबार और उनके साथी जितेंद्र पंवार की मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ढाबे पर दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान धारदार हथियारों से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दो लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल संदिग्ध आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में विवाद की वजह पद और वर्चस्व से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि पूरे घटनाक्रम और हत्या के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button