केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
महाकाल मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन समिति की ओर से हुआ स्वागत और सम्मान

उज्जैन, 25 अगस्त 2026। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर ने मंगलवार को उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री हिमांशु कारपेंटर ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें मंदिर की परंपरा के अनुरूप सम्मानित भी किया गया।
दर्शन के दौरान मंत्री ने भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।



